तुम ही पृथ्वी वायु आकाश

अग्नि और जल में हो

है प्रश्न जगत के जो समस्त सारे

तुम ही उनके हल में हो


जीत में तुम हो

हार मे तुम हो

इससे उससे किससे

क्या बोलूँ मैं

हर जीव से होने वाले

मेरे व्यवहार मे तुम हो


पितृ भूत भय देवी देव

सुरेश में तुम हो

रचना पालन संहारक है जो

उन्हीं ब्रम्ह विष्णु महेश मे तुम हो


यज्ञ,सामग्री,घी,

कुंड के हवन में हो

पूजा पाठ के तर्पण में तुम हो


देखूँ जब भी मैं स्वयं को

मेरे उस दर्पण में हो


क्या दे सकता हूँ तुमको

मैं तो चरणों का दास तुम्हारें

जो भी करूँ जब भी करूँ

तुम मेरे हर अर्पण में हो



तुम ही अंदर हो

तुम ही बाहर हो


हे शिव

तुम ही मेरे मन में हो



रचना:पुष्पेंद्र पाल सिंह