दरख्तों पे लिखे हुए नाम
सिर्फ नाम नहीं होते
मोहब्बत अधूरी रह जाए
ऐसे अंजाम
अंजाम नहीं होते
आशिकों का काम
सिर्फ महबूब की गली से गुजरना होता है
वर्ना तो कोई ज़रूरी
काम नहीं होते
मयखानो में..
सुनाए जाने वाले किस्से
सिर्फ किस्से नहीं होते
कुछ होते है
इतमिनानी, रुहानी
जो दिल को ठंडक देते हैं
कुछ किस्से आँच से होते हैं
जो,दिल में गड़े हुए
कांच से होते हैं
मशहूर-ए-ज़माना तारीफ़-गो,मद्दाहो की नज़र में
हम इज्जतदार और अली-मर्तबा ही रहते
तुझसे इश्क ओ मोहब्बत के चक्कर में
यूं बदनाम न होते
By
Pushpendra
