वो लुका छिपी
वो लंगड़ी टांग
वो गिदों टोरा का
घमासान
वो ऑउट
ना मानने का
नकली स्वांग
वो जीरो काटा
वो स्टेपू
वो पिट्ठू छूट गया
कंचे वो कहीं टूट गए
वो लट्टू कहीं छूट गया
वो खो खो
खो गई साहब
वो माचिस के ताश
अब कहीं नहीं बनते
वो साइकिल का
टायर चलाते हाथ
बड़े क्या हुए
वो गुल्ली छूट गई
वो डंडा टूट गया
बहुत समझदारी वाला - 2
वो ना समझ सा बचपन टूट गया
वो खिलौनों से भरा
सारा सामान अब छूट गया
रखा जो कदम बाहर
कमाने को साहब
वो सितारों से भरा
आसमान टूट गया
रचना:पुष्पेंद्र पाल सिंह
