भोल- भाले से, भले दिल

जले, दिये से जले

दिल क खुशियों से भरे पल,

भले, दिये से जले।


सुहाने, आ गये मौसम, हवायें महकी महकी हैं,

बहुत ख़ुश हैं, बहुत से ग़म, अदायें महकी महकी हैं।

भंवरे, गुँजन भी कर चले

भले, दिये से जले ।


जमीं और आसमां, सारे नजारे, गुनगुनाते हैं,

फ़लक पर रात सारी, चाँद तारे, मुस्कुराते हैं।

कितने अरमां मुकर चले

भले, दिये से जले ।


किसी को मैकदे, महफ़िल से सपनों से गिले क्या हैं

किसी फ़ितरत के मारे हैं, किसी सूरत के मारे हैं।

जिसकी मंज़िल जिधर चले

भले दिये से जले ।