फिर मेरा ज़िक्र किया होगा
उन्हीं बागों ने
बात फूलों पे आ गई होगी।
फिर से अरमान पले होंगं
टूटे वादों में
बहार फिर से आ गई होगी।
फिर नजारों ने हसरतों से
कुछ कहा होगा
फिर वही रात आ गई होगी।
फिर हवा ले के आई होगी
महक तेरी गली
फिर मेरी याद आ गई होगी।
- पुष्कर
