लिखता हूँ मैं उन बातों को, समय भी उनको भूल न जाए,

मेरे मन को भाती हैं जो, शायद सबका मन बहलाए।


लिखता हूँ में उन रस्तों जो मन्ज़िल तक पहुँच न पाए

दीपक से उजियारा कर के अंधियारों से बैर निभाए।


लिखता हूँ में उन रिश्तों को जो धरती बादल ने गाये

तारे थे हम आसमान के, साथी बन कर रह नही पाए।


लिखता हूँ मैं उन वादों को, किये गये पर निभ नहि पाए

जिनको राहें भुला गये थे, कुछ पहले अपने ही साए।


अब लिखता हूँ अनहोनी को,जो होनी का सगुन मनाए

कैसे अपनेपन को धोका, जो अपनी बनकर दे जाए।


लिखता हाँखोँ मैं खद को, सपना देखूँ नींद न आए

है नसीब हँसना और रोना, मेहमानों से मन लग जाए।



-पुष्कर श्रीवास्तव "पुष्कर "