पथरीले रास्तों पर चलना पड़ता है कंकड़ चुभते हैं पांव में,
तब जा के कहीं मुसाफिर पहुंँचता है सफलता की छांव में।
ये जितने भी फसाद हैं सियासत के हैं वरना मैने देखा है,
हिंदू मुसलमां सिख ईसाई मिलजुल कर रहते हैं मेरे गांव में।
भेदी घर के हैं, गैरों को क्या पता कौन कितने पानी में है,
जितने छेद देख रहे हो मियां अपनों ने ही किए हैं नाव में।
सस्ता मंहगा तो सिर्फ और सिर्फ हम मुफलिसों के लिये है,
अमीरजादों और रईसों के लिए कुछ नहीं रखा है भाव में।
मेरे संगदिल तुम्हारे संग सफर जिंदगी का आसान था, पर
सब कुछ होते हुए भी मालूम होता है जी रहे हैं अभाव में।
×××
©पुरुषोत्तम

