वो चाहता है हवा का रुख वो तय करे,
जरा सी फूंँक क्या मारी हवा में उड़ गए।
पुस्तैनी घर तोड़कर चले थे महल बनाने,
मामूली धक्के से सब रेत में बदल गए।
उसके रिश्ते जितने भी थे सब खास थे,
थोड़ा उधार क्या ली आफत में पर गए।
कहते थे गंगा मांँ ने बुलाया है मुझे,
लाशों को गंगा में तैरते देखते रह गए।
और जो ढके थे रेत से कुछ लाशें,
चांडालों के सामने स्वान नोचते रह गए।
×××
©पुरुषोत्तम

