उमिदे विसाल उसने हमपे डाली नजर
आसमान में एक टूटता तारा देखकर
शब-ए-विसाल जरा रुककर निकले
मेरे क़ासिद सूरज से कह दो जाकर
एक झुमका खोने से उदास हो गई थी
आज खुश है दौलत-ए-हुस्न लुटाकर
उसकी गर्म सांसों से आग लगी गई थी
बुझ गया मैं भी उसकी प्यास बुझाकर
मुझसे नज़रें मिली शर्मा गई वो, जब
सुबहे-शबे-वस्ल उठी अंगड़ाई लेकर
×××
©पुरुषोत्तम

