तुम्हारे माथे की बिंदी मुझे बहुत ललचाती है,
नथुनी शांत दिखती है मगर बहुत चिढ़ाती है।
कमरबंद झांँसा देकर अपने पास बुलाती है,
कान में कुछ कहता हूंँ तो बाली चुभ जाती है।
अपने कंगन से कहो जरा खामोश रहा करे,
कलाई पकड़ता हूंँ तो बहुत शोर मचाती है।
एक दिन मुझे इस काजल से लड़ना पड़ेगा,
आजकल मुझे ये बहुत आंँख दिखाती है।
तुम्हारा ये कंठहार भी कम झगड़ालू नहीं है,
गले लगाता हूंँ तो मेरी शर्ट से उलझ जाती है।
अपने पल्लू से कहो शरारत कम किया करे,
तुझे देखना चाहूंँ तो आंँखों पर आ जाती है।
ख़्वाब में आती हो जरा आहिस्ता आया करो,
पाजेब की घुंँघरू से मेरी नींद खुल जाती है।
×××
©पुरुषोत्तम

