तुमसे मिलकर और निखर गया हूंँ मैं
के तुम्हे देखकर और संँवर गया हूंँ मैं
ये तुम्हारे संगत का ही असर है साकी
पहले से थोड़ा और बिगड़ गया हूंँ मैं
वक्त जितने भी साथ गुजारे थे हमने
उन्ही लम्हों में कहीं गुजर गया हूंँ मैं
झूठ फरेब धोखा मुझमें कहीं भी नहीं
इस मामले बाकियों से इतर गया हूंँ मैं
ये उल्टे सीधे इल्जाम मुझपर न लगा
तुमसे मिलकर तो सीधे घर गया हूंँ मैं
अब बिछड़ना होगा हमको ये सोचकर
तुम्हे मालूम कि कितना डर गया हूंँ मैं
मैं जवाब देने के हालात में नहीं हूंँ अभी
कुछ मत पूछ मुझसे अब भर गया हूंँ मैं
मेरे बारे में जानना चाहती हो तो सुनो
सुध नही मुझे खुद को बिसर गया हूंँ मैं
आशिकों में शुमार था पहले से मुर्शीद
उससे बिछड़कर और उभर गया हूंँ मैं
जब वो आएगी यहांँ मुझे ढूंँढते ढूंँढते
"पुरु" कहना उससे के मर गया हूंँ मैं
×××
©पुरुषोत्तम

