सफर जिंदगी का किए आसान चलो
थोड़ा मैं तुम्हे थोड़ा तुम मुझे जान लो
तुम बाबू सोना बेबी जो मर्जी बुलाओ
इश्क में सब चलेगा जो चाहो नाम लो
अभी नई नई शादी हुई है हमारी
तुम थोड़ा नाजों से इशारों से काम लो
प्रेमी था पहले अब तुम्हारा पति हूंँ मैं
अपने नाम के साथ मेरा उपनाम लो
प्रिय अब तो बच्चे हो गए हमारे
मुझे बुलाना हो तो बच्चों का नाम लो
इस ढलती उम्र में तुम यूंँ न छेड़ो मुझे
तुम स्वामी बोलो या कोई और नाम लो
×××
©पुरुषोत्तम

