सजदे में अगर तुम सर अपना नहीं झुकाओगे

मुमकिन है एक दिन सर कलम किए जाओगे


जेब में न कौड़ी रहेगा न पेट में एक भी दाना

हश्र ऐसा करूंँगा की मेरा नाम बुदबुदाओगे


दुराचारियों व्यभिचारियों का दलदल है उधर

सारे पाप धुल जाए जो तुम आ इधर जाओगे


सरकारी प्रतिष्ठान जो एक एक कर बेच रहे हो 

बोलो कबतक अपना जिस्म नोच कर खाओगे


संभव होता तो जी लेता बीना ऑक्सीजन के

निकम्मा हो मानो नाकामियांँ कितना छुपाओगे


डीजल पेट्रोल गैस तेल के दाम रोज बढ़ा रहे

ये तो बता दो हमारी आमदनी कब बढाओगे


रोजगार चाहिए दो वक्त की रोटी के खातिर

क्या फकत भाषण से अपना पेट भर पाओगे


ये छाता अर्थव्यस्था का जरा कस के पकड़ना

आंँधी चलेगी वोटों की साथ तुम भी उड़ जाओगे


अपनी अर्थी को भी खुद से कांधा दिया मैंने

"पुरु" अब और कितना आत्मनिर्भर बनाओगे

×××

©पुरुषोत्तम