पंछी उड़ के किधर जायेगा

लौट के फ़िर शजर जाएगा


आप बस मुस्कुरा दीजिए

ज़ख़्म ही तो है भर जायेगा


इतनी बेरहमी से छूना मत

फूल है वो बिखर जायेगा


यूँ ही बैठे रहे हम तो फ़िर

वक्त यूँ ही गुजर जाएगा


हम निकम्मों का ये काम है

खायेगा और पसर जायेगा