बीच सफर में साथ छोड़ जिसने
खुश रहने का मुझे मशवरा दिया है,
आंखों के नींद के बदले मैंने
उनकी यादों का सौदा किया है।
धड़कन मैंने जिसके नाम किया है
बदले उसने मेरा दिल गिरवी रखा है।
उनके एक अदद मुस्कान के खातिर
हरपल अपनी हंसी कुर्बान किया है ।
हाँ! आंखो के नींद के बदले मैंने
उनकी यादों का सौदा किया है।
~पुरुषोत्तम
