तू इतना नेक कैसे हो सकता है

तू खुदा है या खुदा का बंदा है


हंँसी यूंँ हीं नहीं है मेरे चेहरे पर

मुझमें  मेरा बचपन जिंदा है


रोज नए नए कमल खिल रहे

ये राजनीति कीचड़ बड़ा गंदा है


यार मत पूछ मेरा हाल मुझसे

यार  मेरा  धंधा  बड़ा मंदा है


रोज थोड़ा थोड़ा कस रहा है

ये इश्क है या फांँसी का फंदा है


मांँ बहन को छेड़ता है जो भी

ये सब का सब चुनिंदा दरिंदा है


मांँ बहन  को  गाली  मत दो 

दोस्त मेरे भाई ये ईशनिंदा है

×××

©पुरुषोत्तम