पहले तो मैंने समंदर देखा
फिर लहरों को आते देखा
फिर लहरों को जाते देखा
मैंने खुद को टकराते देखा
दुआ देखा फिर दवा देखा
अबकी मैंने कुछ नया देखा
रब को रब से मिलते देखा
मैंने खुद को टकराते देखा
खुद नजरों में उठते देखा
खुद नजरों से गिरते देखा
खुद को उठते गिरते देखा
मैंने खुद को टकराते देखा
पहले मैंने जाम बनाते देखा
फिर उसे जाम पिलाते देखा
फिर उसे भी जाम पीते देखा
मैंने खुद को टकराते देखा
मैंने खुद को टूटते देखा
मैंने खुद को जुड़ते देखा
मैंने खुद को बिछड़ते देखा
मैंने खुद को टकराते देखा
मैंने खुद को नया देखा
मैंने खुद को पुराना देखा
मैंने खुद में जमाना देखा
मैंने खुद को टकराते देखा
मैंने खुद को आधा देखा
मैंने खुद को पूरा देखा
अबकी कुछ ज्यादा देखा
मैंने खुद को टकराते देखा
×××
©पुरुषोत्तम
