सब के सब नजारे तुम्हारे लिए

ये चांद सितारे भी तुम्हारे लिए

एक जुगनू जो मेरा अपना था

अब वो भी रहा नहीं हमारे लिए


रातों को जागा मैं तुम्हारे लिए

ख्वाब देखे वो भी तुम्हारे लिए

अपने लिए कुछ देखा हीं नहीं

जो देखा, रहा नहीं हमारे लिए


बुत-कदा भी गया तुम्हारे लिए

मय-कदा भी गया तुम्हारे लिए

जो था सब के सब तुम्हारा था

कुछ रखा नहीं मैंने हमारे लिए

×××

©पुरुषोत्तम