मिट्टी की खुशबू है बिहारीपन

जीवन की सादगी है बिहारीपन

जीने का ढंग है बिहारीपन

जीवन का रंग है बिहारीपन


बुजुर्गों का सम्मान है बिहारीपन

मांँ का दुलार है बिहारीपन

पिता का प्यार है बिहारीपन

बच्चों का ननिहाल है बिहारीपन


यारों के लिए यार है बिहारीपन

दुश्मनों के लिए तलवार है बिहारीपन

दशरथ मांझी की जिद है बिहारीपन

वीर कुंवर सिंह की हुंकार है बिहारीपन


मांँ सीता का आंँगन है बिहारीपन

राजा राम का ससुराल है बिहारीपन

कोशी कमला की धार है बिहारीपन

उमंगों का त्योहार है बिहारीपन



मंडन भारती का ज्ञान है बिहारीपन

विद्यापति का गान है बिहारीपन

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की शहनाई है बिहारीपन

बाबा नागार्जुन की कविता है बिहारीपन


बुद्ध की धरती है बिहारीपन

पावापुरी का महावीर है बिहारीपन

दशमेश गुरु गोबिंद सिंह है बिहारीपन

चन्द्रगुप्त मौर्य और अशोक महान है बिहारीपन


ऋषियों की तपोभूमि है बिहारीपन

गया का मोक्ष है बिहारीपन

वैशाली का गणतंत्र है बिहारीपन

नालंदा का ज्ञानस्थली है बिहारीपन


शेर शाह सूरी सा निडर है बिहारीपन

बापू का शांति दूत है बिहारीपन

डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद हैं बिहारीपन

भारत वर्ष का गौरव है बिहारीपन


कांधे पर गमछा है बिहारीपन

सीने का जज्बा है बिहारीपन

लबों का मिठास है बिहारीपन

विकेंड का इतवार है बिहारीपन


UPSC ka जुनून है बिहारीपन

सबके अंदर का सुकून है बिहारीपन

देश की आन बान शान है बिहारीपन

हरेक सच्चा इंसान में है बिहारीपन