हर चीज में अपवाद होता है

मौन का भी अनुवाद होता है


नसीब वाले हो तुम्हें मार पड़ी

गुरुजी का लट्ठ प्रसाद होता है


अपशिष्ट जान फेंक दिया जिसे

बाद जाकर वही खाद होता है


ठेस जो मंज़िल तक पहुंँचा दे

असल में वो प्रभुपाद होता है


क्या हुआ जो मैं नामवर नहीं

कुछ नाम मौत बाद होता है

×××

©पुरुषोत्तम