इल्जाम मुझपे मत लगाओ स्वनाम लो,
हद से ज्यादा इश्क का परिणाम लो।
प्यार तो सिर्फ मैंने किया था तुमसे,
तुमने किया नहीं उसका इनाम लो।
मांँ बाप के आंँखों का तारा हूंँ मैं,
टूट रहा हूंँ जो मांँगना है मांँग लो।
इश्क में पड़ने से रोका था अब कह रहे,
एक हाथ में सिगरेट दूसरे में जाम लो।
गर सुकूँ ना मिले तो हमसे कहना "पुरु",
हम हैं ना तुम कुछ दिन आराम लो।
×××
© पुरूषोत्तम

