एक जेब में मंत्री दूसरे में मोहरा रखता है
अजीब इंसान है चेहरे पर चेहरा रखता है
खुदा मसीहा कितना कुछ कहता खुद को
वो डर के मारे खुद पर भी पहरा रखता है
अगर कोई इनको दुःख-दर्द सुनाए अपना
ये आदमी दर्द हमेशा उनसे दुहरा रखता है
बार-बार ताजपोशी करता पता नहीं क्यों
इसके तो कभी उसके सर सेहरा रखता है
अपनी कुरसी ऊंँची रहे खातिर इसके वो
आजू-बाजू गूंँगा-बहरा-अन्हरा रखता है
×××
©पुरुषोत्तम

