जब जिंदा थे हम तो खड़े थे कतारों में

राशन दुकान, बैंकों और अस्पतालों में!

सत्ता के चौकीदारों तुम मेरा सब्र देखो

लाइन से हैं श्मशानों और कब्रिस्तानों में!


तुम निर्दयी, क्रूर, चांडालों के कुर्सी के नीचे

दम तोड़ चुकी हैं अनगिनत तड़पती इच्छाएं!

आंँखे मूंद कर करते रहे तुम चुनावी सभाएं

इधर चीख रही थी कितनी धधकती चिताएं!


और कितनी लाशें और कितनी मौत

लचर वव्यस्था का जिम्मेदार है कौन?

सत्ता के सौदागर जागो अब रहम करो

कुछ तो बोलो अबतक क्यों हो मौन?

×××

©पुरुषोत्तम