बिन बादल के ही घटा बरसेगी आज

बिजली कड़केगी, मन भींगेगा आज


खगोलशास्त्री भी सुनकर अचंभित हैं

सौंदर्य का ऐसा नजारा दिखेगा आज


मेंहदी लगा कर मिलने आ रही है वो

चांँद के हाथ में सूरज दिखेगा आज


बचना चाहूंँगा तो भी न बच सकूंगाँ

हुस्न के आंँच पर बदन तपेगा आज


साक्षी बनेंगे ग्रह नक्षत्र तारे फिजाएं

 मैं उसका वो मेरा हो के रहेगा आज

×××

©पुरुषोत्तम