फिर गले मिलकर मुझे तर कर दो ना 

बेघर हूंँ अपनी बाहों का मुझे घर दो ना।


यादों की जर्जर इमारतें अभी भी खड़ी

दुबारा मेरे दिल की मरम्मत कर दो ना।


आकर बेशक तुम फिर चली जाना

इतनी चाहत मेरी और चार पहर दो ना।


खामोशी तुम पर अच्छी नहीं लगती 

मेरी बातों का जवाब तुम हंँसकर दो ना।


मरीज हूंँ मैं पुराना तुम्हारे इश्क़ का 

मरहम होंठ लगा तड़प कम कर दो ना।


©पुरुषोत्तम