मैं जानता हूंँ तुम्हारी अदाओं का असर
मगर जुदाई से बढ़कर, कोई जाम तो नहीं!
आज इतना क्यों सता रही मुझे याद तेरी
कहीं जिंदगी की, ये आखिरी शाम तो नहीं!
इतना जो प्यार उमड़ रहा है मेरे लिए
मेरे लिए तुम्हारा, आखिरी कलाम तो नहीं!
आजकल मुझसे बिछड़ने की बात करते हो
हद से ज्यादा इश्क किया, ये इनाम तो नहीं!
उस से कह दो कि जुड़ जायेगा दिल मेरा
टूटा हीं तो है, हुआ अभी नाकाम तो नहीं!
हांँ! टूटे दिल को बहलाना आता है मुझे
दुनिया को सुधारना, मेरा काम तो नहीं!
×××
©पुरुषोत्तम

