आज शाम यारों की महफिल सजी
सब अपना अपना किस्सा सुनाने लगे
एक हम थे जो शराब के साथ
उसकी यादें घोल कर पीने लगे
फिर सिगरेट भी सुलगाया मैंने
हरेक कश के साथ कुछ यादें जलाने लगे
और जो बची थी कुछ यादें उसकी
धुंआ का छल्ला बना हवा में उड़ाने लगे
हालांकि उस वक्त मैं खुद सुलग रहा था
दोस्त करतब समझ तालियां बजाने लगे
×××
©पुरुषोत्तम

