मैं बन जाऊँ तेरी सीता 

तुम राम मेरे बन जाओ न ।

मैं सौंप दूँ अपनी जां तुझको 

तुम जान मेरे बन जाओ न ।।


ना रूह की कोई जरुरत हो 

ना जिस्म से कोई मुहब्बत हो ।

मिलने-बिछड़ने से परे हो जो 

ऐसी दिल मे चाहत हो ।

मैं बन जाऊँ तेरी राधा 

तुम श्याम मेरे बन जाओ न ।।


मैं गुमनाम हूँ , दुनिया से बेगानी हूँ

तुझसे ही बस है राब्ता ,बस तेरी ही दीवानी हूँ ।

देके अपना नाम मुझे

पहचान मेरी बन जाओ न ।

मैं सौंप दूँ अपनी जां तुझको 

तुम जान मेरे बन जाओ न ।।