ठीक है अब तेरी गली से नहीं गुजरेंगे हम ,
तेरे ख्वाब ,तेरे ख्याल में अब नहीं ठहरेंगे हम ।
पर इतना तो यकीं दिलाओ मुझे !
कि अगर मिल गए
कहीं किसी चौराहे पर
या लाइब्रेरी के उस कोने वाले डेस्क पर
या बाजार के किसी दुकान पर
या मन्दिर में सर झुकाते हुए
या ढलते सूरज को निहारते हुए
तो तुम मुझे बुलओगी नहीं !
अनदेखा कर आगे बढ़ जाओगी
नजरें मिला के मुस्कुराओगी नहीं ।
चौराहे से मेरे घर की ओर जाने वाली रास्ते पर जाओगी नहीं !
लाइब्रेरी में पड़ी मेरी पसंदीदा किताबों को पल्टाओगी नहीं !
दुकान में पड़ी चूडियों में मेरा अक़्स ढूंढोगी नहीं !
मन्दिर में मुझे पाने की मन्नत मांगोगी नहीं !
ढलते शाम को देखने के बहाने मुझे निहारोगी नहीं!
क्या कर पाओगी तुम इतने काम ?
क्या भूल पाओगी वो सारे शाम ?
जिनमें हमने रातों को गुजरते देखा था ।
क्या भूल पाओगी उन रातों को ?
जिनमें हमने सुबह को आते देखा था ।।

