तेरे प्यार के बाद 

न आंसूं बहा 

तकिया भीगोएंगे !

न हिमालय की ओर जा 

भगवा पहन सन्यासी बनेंगे !

न IAS-IPS बन 

तुमसे इन्तेक़ाम की सोचेंगे !


हम तुम्हारे प्यार के बाद ,

तुम्हारी यादों को ,

कलम में भर ,

कोरे कागज़ पर लिख,

लाइब्रेरी के उस कोने वाले शेल्फ में रखे ,

श्रीरामचरितमनस में रख देंगे ।। 


फिर जब अगले जनम में 

तुम राम को जानने ,

सीता के विरह को महसूस करने,

लाइब्रेरी के इस कोने वाले शेल्फ में आओगे 

श्रीरामचरितमानस पढ़ने ,

तो पढोगे तुम मेरे इस खत को भी ,

और जानोगे तुम फिर राम को भी ,

इस 'पुरुषोत्तम' को भी !

महसूस करोगे सीता के विरह को भी ,

इस 'पुरुषोत्तम' के विरह को भी!