तुम्हें मेरी हंसी प्यारी है न
सुनो! मेरे मुस्कुराने की वजह तुम हो ।
मेरे गानों से इश्क़ है न तुम्हें
सुनो! मेरे गुनगुनाने की वजह तुम हो ।
सादगी मेरी मुझे भी पसंद है पर
सुनो! मेरे संवरने की वजह तुम हो ।
हर मन्नत मेरी बिन मांगे ही पूरी हो जाती है पर
सुनो!मेरे मन्दिर जाने की वजह तुम हो ।
मेरे आँखों मे हर वक़्त नजर आते हो तुम
सुनो!आईने मे खुद को निहारने की वजह तुम हो ।
अपनी हर राज मैनें तुम्हें बता दी है
सुनो! मेरे हर जंग में हारने की वजह तुम हो ।

