पूरी रात जगाउंगी'
जब सब सो रहे होंगे
जब चांद जग रहा होगा !
जब तुम्हारी तकियों से मिलने ,
तुम्हारी मीठी नींद आ रही होगी !
तब तुम्हारे कमरे में ,
मैं याद बनकर आ जाऊंगी !
नींद सौतन को दूर हटा
तुमसे लिपट जाऊंगी !
अपनी ख्यालों से तुम्हें फिर,
पूरी रात जगाउंगी ।
मेरी तस्वीर देखते-देखते जब
मोबाइल की बैटरी डाऊन हो जाएगी !
फिर आँसू की एक धारा
यादों को बहा ले जाएगी !
फिर तकिये से लिपट कर तुम
नींद को बुलाना चाहोगे ,
मुझसे मिलने की उम्मीद छोड़ तुम
मुझे भुलाना चाहोगे !
तब कहीं हिचकियों से मैं
ये सन्देशा भेजूंगी !
मैं भी याद कर रही तुमको
मैं भी सो नहीं पाऊंगी !
अपनी ख्यालों से तुम्हें फिर ,
पूरी रात जगाउंगी।।

