मुश्क़िल है पर हो जाएगा
तुमको भी इश्क़ हो जाएगा ।
जुगनुओं तुम कोशिश करते रहो
सुबह होते ही अन्धेरा खो जाएगा ।
वो मुझसे मिलने कल आ रही है
मुमकिन है कल मेरा क़त्ल हो जाएगा ।
मौत आए तो आए सुकूं तब
इस बहाने मुझको भी आसमां मिल जाएगा ।
मुझमें मेरा सुखनवर जाग चुका है 'पुरुष'
अब मेरे हर जख्म को मरहम मिल जाएगा ।।

