हो न मायूस तुम लौट आऊंगा मैं 

जो बुझे दीप हैं हृदय के सब जलाऊंगा मैं। 

होंगी अठखेलियां फिर आँखों से ही 

कुछ न बोलोगी तुम,कुछ न बोलूंगा मैं। 


रात की तन्हाई में,दिन के इस भीड़ में 

आते-जाते कई हैं तुम हो तक़दीर में। 

भूल कर भी नहीं भूल पाऊँ जिसे  

तुमने बिंदी लगाई जो तस्वीर में। 


भावनाएं लिखूं या कल्पनाएं गढूं 

अब तो बस मैं तुम्हारी ही बातें करूँ। 

चाँद तारों से पूछूं तुम्हारी खबर 

रात जग-जग के ख्वाबों की राहें तकूँ।