क्या कोई पढ़ेगा

इन अप्रेषित चिट्ठियों को

जो मैने लिखे हैं

तुम्हारे लिए

तम्हारी याद में

ख्वाबों में तुमसे बातें करते हुए ।


या

इसे भी जला दिया जाएगा

उस मृत शरीर के भांति,

जिसके साथ जल जाती हैं

मनुष्य के सारे सपने

जल जाती हैं सारी उम्मीदें !


या

ये भी अमर हो जाएंगे

उस आत्मा के भांति

जो नहीं मरता

मनुष्य को जलाने पर भी

जो जीवित रहता है

अनंत कालों तक ।


हाँ, यही होगा

उसी आत्मा के भांति

बच जाएंगे ,

मेरे चिट्ठियों के भाव

फिर भरेगा कोई पागल कवि

इन भावों को अपनी कलम में

और लिख देगा एक किताब

और अमर हो जाएगा इस तरह हमारा प्रेम ।।❣