दिल दोबारा उसी राह जाने लगा है

हाँ, मुझे तू फिर याद आने लगा है

क़यामत आने वाली है मुझ पर

के इश्क़ थोड़ा थोड़ा मुझे खाने लगा है

मरहम करने वाले घाव देकर जाएँगे शायद

मुझे उनके आस्तीन में ख़ंजर नज़र आने लगा है

चलने को चालें आती नहीं मुझे

फ़क़त जुनून भी अब हार जाने लगा है

उन्हें एहसास है हर सितम का मुझपे

पर ध्यान कहीं और जाने लगा है

है फ़िक्र अब भी उन्हें दावा करते हैं वो

पर यक़ीन मुझे कहाँ आने लगा है

धीरे धीरे चाहिए किसी अपने का बदलना

के अचानक का बदलना मार जाने लगा है

मार जाने लगा है