बारिश में तेरी आहट है कोई ...
जो सुकुन दे रही इन कानो को,
इन हवाओ में तेरी खुशबु है कोई,
जो सुकून दे रही इन सांसो को,
इन आँखों में तेरी यादे है कोई,
जो ख़ुशी दे रही इन आंसुओ को,
इन होठो पे तेरा नाम है कोई,
जो एक हल्की सी हसीं दे रहा इन लब्बो को,
चेहरे पे लगती इन बूंदो में छुवन है तेरी कोई,
जो एक नया रूप दे रही इस शक्ल को ...