खाबो में नहीं अब हक़ीक़त में भी ताल्लुक रखो हमसे

हम नींदो में डूबकर राते ज़ाया नहीं करते।


सड़ो नर्क में और ले जाओ संग जीने के ये फ़लसफ़े

अक्ले ही देते रहते हो,ज़रा सा भी हसाया नहीं करते।


चीनी घोलते-घोलते मैंने चाय में मिला दिया आँसू

सुबह-सुबह यु दिल किसी का दुखाया नहीं करते।


किसने बोला था जन्मदिन पे महंगा तोहफ़ा लाने को,

बोला तो बस इतना है,घर आते वक्त देर लगाया नही करते।


साथ बिना एक दुसरे के,घर बस ईटो की इमारत है,

ये बात खुद समझनी होती हैं,बातो से समझाया नहीं करते।