[छिपकली रानी]



आओ सुनो तुम एक कहानी।

छिपकली रानी बड़ी सयानी।


रंग बदल के रोज है आती

चिडियो का ये मन ललचाती।

बच्चों को ये खूब डराती

कीट पतंगों को ये खाती।


आओ सुनो तुम एक कहानी।

छिपकली रानी बड़ी सयानी।


मगरमच्छ सा मुंह ये फुलाती

डरे तो पूँछ काट के जाती।

सरीसृप वर्ग का ये कहलाती

जब मन चाहे तब गिर जाती

उठ कर फिर ऊपर चढ़ जाती।


आओ सुनो तुम एक कहानी।

छिपकली रानी बड़ी सयानी।


अंधियारों में खुद को छुपाती

दुश्मन देख दूर चली जाती।

कट कट का यह शोर सुनाती

कुछ को भाती कुछ को सताती।

बच्चों को है खूब डराती।


आओ सुनो तुम एक कहानी।

छिपकली रानी बड़ी सयानी।


पुनीत अर्जुन राय