दोनो का आशियाना बनायेंगे 

तेरी तस्वीरों से उसे सजायेंगे

कमरे में अपनी यादे लिखवायेगें

हाँ सोचा था मैंने- अपनी दुनिया बसायेगें....


अपने परिवार को राजी करवायेगें

प्री से पोस्ट वेडिंग शूट करवायेगें

मैच कर के अपने कपड़े सिलवायेगें

'तेरा','मेरा' छोड़ अपना सबको बनायेगें

हा सोचा था मैंने- अपनी दुनिया बसायेगें....


हनीमून प्लान कर पेरिस जायेगें

आकर अपने अपने काम पे लग जाएगें

ऑफिस से हर मिनट फोन लगायेंगे

शाम आ कर कहीं घूमने चले जाएगें

हा सोचा था मैंने- अपनी दुनिया बसायेगें....


मेरे सपनो को एक ही पल बिखरा दिया

तुम्हारे हादसे की खबर ने रूला दिया

दो से एक को अलग करवा दिया 

भगवान ने इस रिश्ते को तुड़वा दिया....


तुम्हारे जाने का गम भुला ना सका

तुझे दिल से आज भी हटा ना सका

ज़िन्दगी रुकती नहीं, ना रूकी है

पर हाँ सोचा ना था कि इतनी जल्दी हम अलग हो जायेंगे ...