ऑफिस आते ही तुझे देखने लग जाती हूँ
कम लोग होते हुये भी तुझसे टकरा जाती हूँ
दिल और दिमाग कहीं और ही रख जाती हूँ
तेरी कुरसी को अपने हाथों से सहला जाती हूँ
क्या पता, शायद इश्क़ हुआ मुझे तुमसे.....
तेरी खुशी पे ही खुश हो जाती हूँ
तेरी तशवीर से चिपक के सो जाती हूँ
बात जुबां पर लाते लाते रुक जाती हूँ
तुझे आते देख वहीं घबरा जाती हूँ
क्या पता, शायद इश्क़ हुआ मुझे तुमसे.....
- Punam Kaur

