आ बारिश मुझे भर दे
मेरी मुराद पूरी तू कर दे
लोगो ने मुझे गन्दा कर दिया
मुझे फिर से साफ कर दे
आ बारिश मुझे भर दे ॥
मेरे से दूर हर कोई रहता
हर गंदा सामान मुझपे फेंकता
गन्ध से दम मेरा भी घूटता
मुझे आज पूरा नहला दे
आ बारिश मुझे भर दे ॥
बार बार छिड़काव मुझपे करते
मेरे यहाँ रहने वालो को मारते
परेशान हूं कितने दिन से मिला नहीं
मुझे नदी से आज मिलवा दे
आ बारिश मुझे भर दे ॥


