एक मुस्कान भी अजीब होती है
अपनों के लिए बहुत खास होती है
लुटा देते हैं इसके लिए पैसों की थैलियां
क्योंकि एक मुस्कान बड़ा सुकून देती है
देख बच्चों की मुस्कान गुजरे मां-बाप का दिन
फूलों की मुस्कान देख भवरे करे उस पर भिन-भिन गुलाब की पंखुड़ी सी खिली चले मुस्कान
अनमोल है जब मुस्कान से भरा रहे किसी का दिन
नमक के बिना सब्जी स्वादहीन है
मुस्कान के बिना होठ प्राण हीन है
दिल की खुशी छलकती है मुस्कान में
इसके बिना तो जग जीवन हीन है
अनंत सुख देती है एक मुस्कान
जीवन को रंगीन बनाती है एक मुस्कान
देख बेटी की मुस्कान बाप का दिल खिले
मां की थकावट दूर करती है बेटी की एक मुस्कान
जब खुशियां अपार होती है
अश्रु की धारा संग बहती है
अश्रु संग खुशी की झलक
प्रतीत उसके मुस्कान से ही होती है।


