नींद से रोज सुबह मुझे उठाया है

गोद में उठाकर वॉशरूम तक पहुंचाया है ○●


लाड प्यार से मेरा हर दिन खास बनाया है

मेरी हर जिद पूरी कर मुझे सर पर बैठाया है ○●


साथ अपने ले, बहुत मुझे घुमाया है

ईमानदारी का पाठ मुझे पढ़ाया है ○●


हर समस्या में सामना करना सिखाया है

भगवान पर भरोसा रखो- यह समझाया है ○●


'लड़कियां किसी से कम नहीं'- यह सिखाया है

'शिक्षा ही सबसे बड़ा धन है'- यह बतलाया है ○●


रातों में उठ उठकर कंबल मुझे उढ़ाया है

लाइट्स ना होने पर हाथों को पंखा बनाया है ○●


घर की हर बात से मुझे अवगत कराया है

कभी ना मैंने, ना उसने मुझसे कुछ छुपाया है ○●


किसी की परवाह करे बिना मुझे आगे बढ़ाया है

मेरी एक्टिंग कर, मुझे ही हंसाया है ○●


रूठी मैं जब भी हर बार प्यार से मुझे मनाया है

डैडी के रूप में मैंने एक दोस्त पाया है ○●



-Punam Kaur