सब कहते हैं जमाना बदल गया.....
गुलाम से अब आजाद हो गया
ना सीखा बड़ों का सम्मान करना
ना सीखा छोटो से प्यार जताना
क्या यही है नया जमाना ?
सब कहते हैं जमाना बदल गया.....
मशीन को इंसान बना दिया
ना मिटाया किसी से ईर्ष्या करना
ना सीखा गरीबों की मदद करना
क्या यही है नया जमाना ?
सब कहते हैं जमाना बदल गया.....
बुढ़ापे में बेटे से अलग कर दिया
ना सीखा किसी का सहारा बनना
ना सीखा मां-बाप के आँसू पोछना
क्या यही है नया जमाना?
- Punam Kaur

