काश दुनिया अलग होती

हर एक पर विश्वास कर सकती

इज्जत की भीक ना मांगनी पड़ती

किसी की जिंदगी ना उजड़ती !


काश दुनिया अलग होती

बेटी भी सबसे प्यारी होती

किसी और की सजा खुद ना सहती

बहू भी बेटी मान ली जाती !


काश दुनिया अलग होती

पराई ना वह कही जाती

हर दर्द वह अकेले ना सहती

चार दीवारी में ना वो घिरती !


काश, दुनिया अलग होती..........



-- पूनम कौर