ब्याह किया है, सौदा नहीं

दे डाली बिटिया खिलौना नहीं

तोड़ देंगे इस पुरानी परंपरा को

रोक लो अभी से आगे की मांगों को

बाद में ना कहना क्यों नहीं किया परहेज

कह दो आज से ना लेंगे ना देंगे दहेज !!


घर घर से दूर भगाओ इसे

ना दो समाज में जगह जिसे

आखिर कब तक यूँ देते रहोगे

पैसे ना हुए तो क्या करोगे

इसके बिना कई काम हो जाते सहज

कह दो आज से ना लेंगे ना देंगे दहेज !!


शादी चेहरे से नहीं तिजोरी से की जाती है

यही बाद में बर्बादी की जड़ बन जाती है

कितने घर नष्ट हुए जिससे

क्यों करते हैं प्यार दूसरे के धन से

क्यों किसी की जान से भी प्यारा है दहेज

कह दो आज से न लेंगे न देंगे दहेज !!


बड़ी होकर लड़की सोचे अच्छे घर जाऊंगी

माँ सोचे इतना धन कहां से लाऊंगी

ससुराल भी प्यार कम कर देता है

बार-बार मांगने को आदत बना लेता है

हो जाता है हमेशा इसके कारण गृह क्लेश

कह दो आज से ना लेंगे न देंगे !!


दहेज का अर्थ जानना है तो पूछो उस बाप को

चार बेटियों के कारण नींद ना आती रात को

सोचते-सोचते दिन बीत जाते

कि काश दहेज न देने होते

इतनी पूंजी लाऊं कहां से मैं, जो दूं दहेज

कह दो आज से ना लेंगे ना देंगे दहेज !!