तेरी प्यारी सी मुस्कान हम देखते रह गए
गुलाबी होठों वाला तिल निहारते रह गए
तेरी आंखों का जादू मुझे पागल कर देगा
प्यार का इजहार उस दिन हम करते-करते रह गए ।।
तेरी गली को अपना ठिकाना बना गए
समय के साथ-साथ पूरा दिल तुझे दे जाए
हर वक्त तेरे निकलने का इंतजार किया
तेरी एक झलक को हम तड़सते रह गए ।।
फिर एक दिन नजरें मिली हम खो गए
फिर जागे तो उन्हें देखते रह गए
आखिर प्यार का इजहार मैंने कर ही डाला
उनकी आंखों में भी प्यार देख, हाय हम मर ही गए ।।


