सबसे प्यारा रिश्ता है तुझसे
जुड़ा है यह बचपन से
खुशी होती है सोच कर
मेरा गार्डन भरा है तुम जैसे भाइयों से ॥
जेब खाली होती है तेरी
राखी में जब भर जाती है मेरी
साल भर भगवान कृपा बनाए रखना
अगले साल फिर है बारी मेरी ॥
दूर रहो या पास, भाई है तू मेरा खास
तब से आज तक रहे हैं हम बिंदास
फिक्र ना करना कभी कोई कठिनाई आए
तो मुझे पाएगा हमेशा तू अपने पास ॥


