खुशी होती है उस पल
जब भाई दे बहन को एक नया कल
हंसी बंद ना हो पाए
भाई करे जब बहन की नकल !
एक की कमी करे दूसरे को उदास
साथ हो जब, दिन बने बिंदास
हर पल यादगार बन जाए
संग भाई बहन के रिश्ते की मिठास !
है हर रिश्तो से अनोखा भाई बहन का रिश्ता
खुशनसीब लड़की को मिले भगवान का यह फरिश्ता
अटूट बंधन है यह, जो टूटे ना कभी
जैसे काजू-बादाम और संग पिस्ता !
ना मांगा धन दौलत, ना हीरो का हार
ना ही गाड़ियों की लंबी कतार
है मांगा कुछ तो वह है एक
जोड़े रखना रिश्ता और कम ना हो प्यार !
-Punam Kaur


